अमेरिका में घटती लोकप्रियता के बीच भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक; नेतन्याहू बोले- भारत में इजरायल के लिए ‘जबरदस्त प्यार’…

पीएम मोदी संग रिश्तों को बताया बेहद खास, भारत-इजरायल के बीच रक्षा, तकनीक और व्यापार सहयोग लगातार मजबूत, वैश्विक आलोचना के बीच भारत के समर्थन का किया जिक्र

इजरायल। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन Benjamin Netanyahu ने एक बार फिर भारत-इजरायल संबंधों की जमकर तारीफ की है। वेस्ट बैंक में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में इजरायल को “अवैध ठहराने” की कोशिश हो रही है, लेकिन भारत में इजरायल को जबरदस्त समर्थन और सम्मान मिलता है।

नेतन्याहू ने कहा, “भारत में इजरायल के लिए पागलपन की हद तक प्यार है। मुझे लगता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स भारत में ही हैं।” उन्होंने भारत को इजरायल का बेहद करीबी और भरोसेमंद साझेदार बताया।

उन्होंने भारत और इजरायल के रिश्तों को खास बताते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक, तकनीकी और रक्षा सहयोग काफी मजबूत हुआ है। हाल ही में नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के बाद दोनों देशों ने संबंधों को “स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप” के स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया था।

बताया जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर आलोचना और अमेरिका में घटती लोकप्रियता के बीच नेतन्याहू भारत के समर्थन को बेहद अहम मान रहे हैं। भारत और इजरायल के बीच रक्षा, कृषि, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और व्यापार जैसे क्षेत्रों में तेजी से सहयोग बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *