रायगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर यूनिट ने धर्मजयगढ़ में एक बड़े भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय का बाबू अनिल कुमार चेलक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी को ₹1 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि वह कुल ₹2 लाख की मांग कर रहा था।
जरूरी जमीन नामांतरण को रद्द कराने के लिए पीड़ित राजू यादव ने ACB से शिकायत की थी कि एसडीएम कार्यालय का बाबू अनिल कुमार चेलक ने उसकी जमीन के नामांतरण को रद्द करवाने के नाम पर ₹2 लाख रिश्वत की मांग की थी।
ACB टीम ने पीड़ित के साथ ट्रैप ऑपरेशन चलाया। जब राजू यादव के पास से बाबू अनिल ₹1 लाख रिश्वत ले रहा था, तब अचानक टीम ने दबिश दी। जैसे ही कार्रवाई होने लगी, आरोपी ने नकदी को घर के पीछे फेंकने की कोशिश की लेकिन ACB टीम ने फेंका हुआ पैसा बरामद कर लिया।
रिश्वत आरोप में ACB ने अनिल को गिरफ्तार कर (भ्रष्टाचार निवारण कानून) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को आगे की जांच और न्यायिक कार्रवाई के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
ACB अधिकारियों ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति के तहत ऐसे मामलों पर नकेल कसी जा रही है। आम जनता को इस तरह की अनुचित मांगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने और सहयोग करने का भरोसा भी दिया गया है।