भाजपा नेता का पावर शो: पटवारी-ऑपरेटर को दौड़ा दौड़ा कर पिटा: FIR के बाद अरेस्ट “खुद कॉल कर लो” सुनते ही भड़का, ऑफिस बना अखाड़ा…

RI का नंबर मांगने पर भड़के; ऑफिस में घुसकर मारपीट, कलेक्टर के निर्देश पर FIR, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा। भाजपा नेता और एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुजूर (मोनू) द्वारा पटवारी कार्यालय में घुसकर पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र कुजूर पटवारी कार्यालय पहुंचे और पटवारी प्रकाश मंडल से RI (अनिता राजवाड़े) के बारे में पूछताछ करने लगे।
पटवारी ने बताया कि RI लंच पर गई हैं। इस पर कुजूर ने उनसे फोन लगाने के लिए कहा।

पटवारी ने जवाब दिया कि नंबर दीवार पर लिखा है, आप खुद कॉल कर लें, और अगर कॉल नहीं उठे तो वे बात करा देंगे।

इस जवाब से नाराज़ होकर भाजपा नेता भड़क गए और ऑफिस के अंदर ही पटवारी प्रकाश मंडल की पिटाई शुरू कर दी बीच-बचाव करने आए कंप्यूटर ऑपरेटर को भी नहीं छोड़ा।

बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए पटवारी बाहर भागे, लेकिन वहां भी आरोपी ने लात-घूंसे से हमला जारी रखा।

पीड़ित सीधे दरिमा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
मामला जब कलेक्टर अजीत वसंत के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत FIR दर्ज करने के निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुजूर के खिलाफ FIR दर्ज की
देर शाम गिरफ्तार भी कर लिया इस‌ घटना से पटवारी संघ में आक्रोश में है।

घटना के बाद पटवारी संघ में भारी नाराज़गी है।
जिलाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि
आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, जुलूस निकालने की मांग की गई है
नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *