शादी के बाद खुली पोल- 21 साल से कम था दूल्हा; एक रात ससुराल में रहने के बाद दुल्हन को वापस भेजा गया…

रात में ससुराल पहुंची दुल्हन, सुबह लौट गई मायके: बालोद में 2 महीने कम निकली दूल्हे की उम्र, प्रशासन ने रुकवाया विवाह

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां शादी के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन को ससुराल से वापस मायके भेज दिया गया। वजह यह रही कि दूल्हे की उम्र कानूनी सीमा से कम पाई गई।

जानकारी के अनुसार, शादी के बाद दुल्हन रात में ससुराल पहुंची थी, लेकिन अगले ही दिन प्रशासन की टीम सक्रिय हुई और जांच में सामने आया कि दूल्हा 21 साल की कानूनी उम्र पूरी करने से करीब 2 महीने दूर है।

इस पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विवाह को शुन्य करवा दिया और दुल्हन को मायके भेज दिया। बताया जा रहा है कि अब दूल्हे की उम्र पूरी होने के बाद ही दोबारा विवाह की प्रक्रिया की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कम उम्र में विवाह करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में बाल विवाह को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *