राष्ट्रीय OBC कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल हुए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव नई दिल्ली में हुई एडवाइजरी काउंसिल की बैठक
भिलाई/नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद की उपस्थिति में राष्ट्रीय ओबीसी कांग्रेस एडवाइजरी काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन इंदिरा भवन नई दिल्ली में किया गया।
इस बैठक में देशभर से आए वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया, जिसमें भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए। बैठक में ओबीसी वर्ग से जुड़े मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई।