सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी
बधाईरायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी की सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने एशियाई स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और ज्ञानेश्वरी की यह सफलता महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी आने वाले समय में देश के लिए और बड़े कीर्तिमान स्थापित करेंगी तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेंगी।