दुर्ग में आकाशीय बिजली गिरने से 12वीं कक्षा छात्र की दर्दनाक मौत; इलाके में शोक और दहशत…

क्रिकेट खेलते समय गिरी आकाशीय बिजली, 12वीं के छात्र की मौत

दुर्ग के पुरैना इलाके में दर्दनाक हादसा, बारिश से बचने भाग रहे थे छात्र तभी गिरी बिजली।

शक्ति। जानकारी के मुताबिक, शक्ति बिश्नोई (18) अपने दोस्तों के साथ पुरैना क्षेत्र के मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। बुधवार शाम 13 मई 2026 को अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी युवक मैदान से भाग रहे थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और शक्ति उसकी चपेट में आ गया।

मौके पर मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बिजली का झटका इतना तेज था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना पुरैना स्टोर पारा के पास हुई, जहां हाई टेंशन लाइन होने की भी चर्चा है।

हादसे की खबर मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार मौसम खराब बना हुआ है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

गौरतलब है कि बिलासपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी पहले क्रिकेट खेलते समय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। विशेषज्ञों ने खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *