पेपर लीक विवाद के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। देशभर में लाखों छात्र जहां परीक्षा रद्द होने से परेशान हैं, वहीं मंत्री के बयान पर विपक्ष और अभ्यर्थियों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
राजस्थान। राजस्थान के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर कहा कि अगर गड़बड़ी हुई है तो उसे सुधार लिया जाएगा और “यह कोई बड़ी बात नहीं” है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब लाखों मेडिकल अभ्यर्थी परीक्षा रद्द होने से मानसिक तनाव और भविष्य को लेकर चिंता में हैं।
NEET-UG 2026 परीक्षा को कथित पेपर लीक और “गेस पेपर” विवाद के बाद रद्द किया गया। जांच एजेंसियों को ऐसे दस्तावेज मिले जिनमें असली परीक्षा के करीब 135 सवाल मिलने का दावा किया गया है। मामले की जांच अब केंद्रीय एजेंसियों और CBI तक पहुंच चुकी है।
मंत्री के बयान के बाद विपक्ष ने राजस्थान सरकार और केंद्र पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार समय रहते कार्रवाई करने में विफल रही और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ।
इधर, परीक्षा रद्द होने से छात्रों में भारी नाराजगी है। कई राज्यों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और अभ्यर्थी जल्द नई परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग कर रहे हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA ने कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया। नई परीक्षा तारीखों की घोषणा जल्द की जा सकती है।