20 वर्षीय युवती से निकाह की चर्चा, प्रशासन से जांच की मांग
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता हाजी खलील द्वारा चौथा निकाह किए जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेता ने खुद से 50 सार कम उम्र की युवती से निकाह किया है, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है।
इस मामले में उनकी एक पत्नी ने गाजियाबाद कमिश्नर से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि बिना जानकारी यह निकाह किया गया। शिकायत में पारिवारिक विवाद और अधिकारों के उल्लंघन की बात कही गई है।
फिलहाल प्रशासन ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।