सिर धड़ से अलग: शरीर के टुकड़े मिले; 10वीं की छात्रा थी युवती; लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग…

बालोद में ट्रेन के आगे लेटे प्रेमी-प्रेमिका, दर्दनाक मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के सामने लेटकर जान दे दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और सिर धड़ से अलग हो गया। घटनास्थल पर शरीर के टुकड़े बिखरे मिले।

मृतकों की पहचान ग्राम कुम्हालोरी निवासी जितेश्वर तारम (23) और ग्राम साल्हे की रहने वाली लिलेश्वरी उइके (17) के रूप में हुई है। युवती कक्षा 10वीं की छात्रा थी। घटना स्थल के पास से युवक की बाइक भी बरामद की गई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *