समुद्र में वायरस का खतरा: दो क्रूज शिप पर फैला नोरो और हंता वायरस; दुनियां में बढ़ी चिंता…

MV Hondius पर हंटा वायरस से 3 मौतें, वहीं Caribbean Princess में नोरो वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद WHO और CDC अलर्ट पर हैं।

अंतरराष्ट्रीय। दुनियां भर में हंटा वायरस के डर के बीच अब नोरो वायरस ने भी चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो अलग-अलग क्रूज शिप पर वायरस संक्रमण फैलने के मामले सामने आए हैं।

एक तरफ MV Hondius क्रूज शिप पर हंटा वायरस संक्रमण से 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री बीमार बताए जा रहे हैं। WHO के अनुसार यह वायरस मुख्य रूप से संक्रमित चूहों के संपर्क से फैलता है, हालांकि Andes strain में सीमित मानव-से-मानव संक्रमण भी संभव माना गया है।

वहीं दूसरी ओर Caribbean Princess क्रूज पर नोरोवायरस संक्रमण फैलने के बाद यात्रियों और क्रू में पेट संबंधी समस्याएं देखी गई हैं। CDC और WHO दोनों मामलों की निगरानी कर रहे हैं।

स्पेन के Tenerife में MV Hondius को रोककर यात्रियों को अलग-अलग देशों में सुरक्षित भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए निगरानी और क्वारंटीन व्यवस्था भी लागू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *