अटलांटिक महासागर में फंसे MV Hondius जहाज पर पांच मामलों की पुष्टि; WHO ने कई देशों को अलर्ट किया…

लक्जरी क्रूज पर हंटावायरस का खतरा, तीन की मौत; जहाज में दो भारतीय क्रू मेंबर भी मौजूद

अंतरराष्ट्रीय। अटलांटिक महासागर में सफर कर रहे लक्जरी क्रूज शिप MV Hondius पर हंटावायरस संक्रमण फैलने से हड़कंप मच गया है। अब तक इस जहाज पर तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच मामलों की पुष्टि हुई है। जहाज में दो भारतीय क्रू सदस्य भी मौजूद बताए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक जहाज पर करीब 150 यात्री और क्रू सदस्य सवार हैं, जो 28 देशों से जुड़े हैं। मृतकों में एक डच दंपती और एक जर्मन नागरिक शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मामले को गंभीर मानते हुए कई देशों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

यह क्रूज जहाज अर्जेंटीना से रवाना हुआ था और फिलहाल स्पेन के कैनरी आइलैंड्स की ओर बढ़ रहा है। संक्रमण के बाद कई यात्रियों को अलग रखा गया है और स्वास्थ्य एजेंसियां संपर्क में आए लोगों की पहचान कर रही हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार हंटावायरस आमतौर पर संक्रमित चूहों के मल-मूत्र या उनसे जुड़े संपर्क से फैलता है। हालांकि इस मामले में एंडीज स्ट्रेन मिलने के कारण सीमित मानव-से-मानव संक्रमण की आशंका भी जताई गई है। WHO ने फिलहाल इसे महामारी जैसा खतरा नहीं माना है, लेकिन निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *