होर्मुज स्ट्रेट में फ़िर भड़का तनाव; ट्रंप बोले- यह तो सिर्फ ‘प्यार की थपकी’…

अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई, ट्रंप ने कहा- सीजफायर अब भी कायम

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले और जवाबी कार्रवाई के बाद हालात गर्मा गए हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस पूरे घटनाक्रम को ‘लव टैप’ यानी ‘प्यार की थपकी’ बताते हुए कहा कि सीजफायर अभी भी कायम है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन अमेरिकी नेवी डेस्ट्रॉयर पर मिसाइल, ड्रोन और छोटी नौकाओं से हमला किया गया। अमेरिका ने दावा किया कि उसके जहाजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन जवाबी कार्रवाई में ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान हुआ।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका संघर्ष को बढ़ाना नहीं चाहता, लेकिन यदि हमले जारी रहे तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए बातचीत जारी है।

उधर, ईरान ने अमेरिका पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक तेल व्यापार पर भी दिखाई देने लगा है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल की सप्लाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *