ननद का खौफनाक अपराध: भाभी की हत्या के बाद कपड़े फाड़े; रेप का झूठा केस रचने की साज़िश…

ननद का खौफनाक अपराध: भाभी की हत्या के बाद कपड़े फाड़े, रेप का झूठा केस रचने की साजिश

कबीरधाम में पारिवारिक झगड़े ने लिया खूनी रूप, पुलिस ने 48 घंटे में खोल दिया राज।

खेत में मिली निर्वस्त्र लाश, शुरू में लगा रेप-मर्डर

कबीरधाम। 3 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के सिंगारपुर गांव में खेत से 32 साल की बेलसिया छेदैया का शव बरामद हुआ। सिर-चेहरे पर गंभीर चोटें और निर्वस्त्र हालत देख पुलिस को शक हुआ कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने हालांकि रेप की आशंका खारिज कर दी।

आरोपी निकली मृतका की ननद मालती मरकाम (33 वर्ष)। घर के काम बंटवारे और पुराने झगड़ों से तंग आकर उसने लोहे की रपली से पीछे से हमला कर भाभी को मार डाला। 6 महीने पहले भी मालती ने बेलसिया का गला दबाने की कोशिश की थी।

हत्या के बाद मालती ने सोशल मीडिया पर देखे वीडियो से आइडिया लिया। उसने भाभी के कपड़े फाड़ दिए ताकि बलात्कार का केस बने और जांच का फोकस हट जाए। रपली, हंसिया और कपड़ों के टुकड़ों जैसे साक्ष्यों ने उसके झूठ को बेनकाब कर दिया।

7 मई को गिरफ्तारी पुलिस ने गहन पूछताछ और फॉरेंसिक जांच से 48 घंटे में केस क्रैक किया। मालती को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना पारिवारिक विवादों के खतरनाक रूप को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *