छात्र नेता का विवादित बयान: ‘जेल जाओ, सांसद-विधायक बनो
रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के बयान ने राजनीतिक हंगामा मचा दिया। उन्होंने कहा, “जेल जाओगे तो सांसद-विधायक बनोगे!” इस बयान पर NSUI कार्यकर्ताओं ने CM हाउस का घेराव कर सरकार को घेर लिया।
सरकार पर गंभीर आरोप
हार के डर से छात्र चुनाव रोक रही BJP!
NSUI ने चिल्लाते हुए कहा- सरकार छात्र संघ चुनाव कराने से डर रही। “युवाओं की आवाज दबाने की साजिश!” आरोप लगाया कि चुनाव न कराकर BJP छात्र राजनीति को कुचलना चाहती। प्रदर्शनकारियों ने CM हाउस के बाहर जमकर नारेबाजी की।
यादव का पुराना इतिहास
जेल से ही राजनीति का फॉर्मूला?
देवेंद्र यादव पहले बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल जा चुके। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल। विपक्षी नेता इसे ‘जेल राजनीति’ का सबूत बता रहे।
युवाओं का गुस्सा फूटा
NSUI का अल्टीमेटम: चुनाव कराओ वरना…
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी- अगर जल्द चुनाव नहीं हुए तो आंदोलन तेज। छत्तीसगढ़ के कॉलेज-यूनिवर्सिटी में छात्र बेचैन। BJP सरकार पर दबाव बढ़ा। क्या होगा अगला कदम?