बालोद। 8 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें तीन करीबी दोस्तों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुए भीषण टक्कर में तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
टक्कर इतनी खतरनाक थी कि
बाइक सवार तीनों युवक टक्कर से उछलकर दूर गिरे, एक शख्स का पैर लगभग 50 मीटर दूर मिला तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
तीन युवक आपस में करीबी दोस्त थे जो बाइक पर सवार थे। मृतको की पहचान सिर्राभाटा निवासी तरुण यादव, राहुल सेवता दोनों की उम्र 20 वर्ष और नरेंद्र भूआर्या निवासी मूड़ खुसरा के रूप में हुई है, घटना डौंडीलोहारा के खैरीडीह के पास हुई इस दर्दनाक हादसे में तरूण का हाथ अलग हो गया और राहुल का पैर कट कर 50 मीटर दूर मिला पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तीनों शवों को कब्जे में लिया गया
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
पूरे खैरडीह गांव में हादसे के बाद मातम छा गया है। मृतकों के परिवारों और रिश्तेदारों में शोक की लहर फैल गई है।
टी आई सुनील तिर्की ने बताया कि हादसे के संभावित कारणों में तेज रफ्तार कार मुख्य कारण हो सकती है,
कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हुई होगी।
रात के समय दृश्यता कम होना भी कारक हो सकता है।