भारत-पाक संघर्ष दो विचारधाराओं की लड़ाई था: असीम मुनीर का फ़िर भड़काऊ बयान…

पाकिस्तान। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने 2025 के भारत-पाक संघर्ष को “दो विचारधाराओं की जंग” बताया है। ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर दिए गए बयान में उन्होंने भारत पर आरोप लगाते हुए भविष्य में “दर्दनाक जवाब” देने की चेतावनी भी दी।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ फील्ड मार्शल अफीम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ तीखा बयान दिया है। रावलपिंडी स्थित GHQ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि 2025 का भारत-पाक संघर्ष “सिर्फ दो सेनाओं के बीच युद्ध नहीं, बल्कि दो विचारधाराओं की निर्णायक लड़ाई” था।

असीम मुनीर ने दावा किया कि पाकिस्तान ने उस संघर्ष में “सच्चाई की जीत” हासिल की और भारत की सैन्य रणनीति को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में पाकिस्तान के खिलाफ कोई “मिस एडवेंचर” हुआ तो उसका जवाब “बेहद व्यापक, खतरनाक और दर्दनाक” होगा।

अपने भाषण में मुनीर ने 2001, 2008, 2016 और 2019 की घटनाओं का जिक्र करते हुए भारत पर “फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन” करने के आरोप भी लगाए। साथ ही उन्होंने कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान की पहचान से जोड़ते हुए कहा कि “पाकिस्तान की कहानी कश्मीर के बिना अधूरी है।”

विशेषज्ञों का मानना है कि असीम मुनीर लगातार “टू नेशन थ्योरी” और वैचारिक टकराव की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है। भारत की ओर से हालांकि पहले ही साफ किया जा चुका है कि आतंकवाद और सीमा पार हमलों पर उसकी नीति सख्त रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *