शिशु माता-पिता अलर्ट: नेस्ले के बेबी फॉर्मूला में टॉक्सिन्स, बच्चे को बीमार कर सकता है…

स्वास्थ्य। दुनियां की मशहूर फूड कंपनी नेस्ले (Nestlé) के बेबी फॉर्मूला में खतरनाक टॉक्सिन्स पाए गए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह टॉक्सिन शिशु की सेहत पर गंभीर असर डाल सकता है।

टॉक्सिन का नाम है सेरुलाइड (Cereulide)।

यह बैक्टीरिया Bacillus cereus से बनता है।

बच्चों में उल्टी, पेट दर्द, सुस्ती और गंभीर मामलों में डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह टॉक्सिन उबालने या गर्म करने से भी नष्ट नहीं होता।

कौन-कौन से प्रोडक्ट प्रभावित हुए

SMA
BEBA
NAN
ALFAMINO
S-26 GOLD और S-26 ULTIMA

नेस्ले ने दुनिया के 31 देशों में इन बैचों का रिकॉल किया है।

अभी तक भारत में बिकने वाले फॉर्मूला में आधिकारिक रिकॉल की सूचना नहीं,कंपनी ने कहा है कि जांच जारी है,माता-पिता को सतर्क रहने और बैच नंबर जांचने की सलाह दी गई है।

सावधानी के लिए क्या करें:-

1. फॉर्मूला का पैक और बैच नंबर जांचें
2. शक होने पर उपयोग रोकें
3. बच्चे में उल्टी, सुस्ती या दूध न पीने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
4. फॉर्मूला तैयार करते समय साफ-सफाई और सुरक्षित तापमान का ध्यान रखें
5. बच्चों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही फॉर्मूला चुनें

निष्कर्ष: नेस्ले के फॉर्मूला का बैच खरीदने से पहले बैच नंबर और चेतावनी की जानकारी जरूर देखें। शिशु की सेहत को लेकर कोई भी जोखिम लेने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *