ईरान-अमेरिका टकराव तेज; ‘Project Freedom’ में US ने 6 ईरानी नौकाएं उड़ाईं…

मिसाइल और ड्रोन हमले भी नाकाम, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव

अंतरराष्ट्रीय। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने प्रोजेक्ट फ्रीडम के तहत बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए ईरान की 6 छोटी हमलावर नौकाओं को नष्ट कर दिया और मिसाइल व ड्रोन हमलों को भी विफल कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई Strait of Hormuz में की गई, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है।

बताया जा रहा है कि ईरान ने अमेरिकी जहाजों और व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाते हुए क्रूज़ मिसाइल और ड्रोन दागे, लेकिन अमेरिकी सेना ने इन्हें हवा में ही मार गिराया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरान की ये नौकाएं समुद्री मार्ग को बाधित करने की कोशिश कर रही थीं, जिन्हें तुरंत जवाबी कार्रवाई में खत्म कर दिया गया।

प्रोजेक्ट फ्रीडम का उद्देश्य होर्मुज़ जलडमरूमध्य में फंसे सैकड़ों जहाजों के लिए सुरक्षित रास्ता खोलना है। इस क्षेत्र में तनाव के कारण वैश्विक तेल सप्लाई पर भी असर पड़ा है।

हालांकि, ईरान ने अमेरिका के इन दावों को खारिज किया है और कहा है कि वह अपने क्षेत्रीय अधिकारों की रक्षा करेगा। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां और बढ़ गई हैं, जिससे बड़े संघर्ष की आशंका भी जताई जा रही है।

फिलहाल हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *