दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ जांच, पानी के सैंपल लैब रवाना; फॉगिंग, टैंकर और नई पाइपलाइन का काम तेज
भिलाई। सेक्टर-07 के वार्ड क्रमांक 67 में पीलिया के बढ़ते मामलों ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।स्थिति को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय पार्षद लक्ष्मीपति राजू लगातार दूसरे दिन भी एक्शन मोड़ में नज़र आए। उन्होंने नगर निगम की टीम और BSP प्रबंधन के साथ क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान जल स्रोतों की गहन जांच की गई और पानी के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए। पार्षद ने CGM श्री ए.बी. श्रीनिवास एवं नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की विस्तार से समीक्षा की और ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम द्वारा क्षेत्र में लगातार फॉगिंग कराई जा रही है। वहीं, समस्या के स्थायी समाधान हेतु नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को राहत देने के लिए घर-घर पानी के टैंकर भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
प्रशासन द्वारा लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पीलिया से पीड़ित बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है।