राम नगरी में नॉनवेज पर ताला: अयोध्या में डिलीवरी भी बैन, होटल-होम स्टे का लायसेंस जाएगा…

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में धार्मिक मर्यादा और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नॉनवेज फूड की बिक्री और डिलीवरी पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश राम मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में लागू किया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि होटल, ढाबा, होम स्टे और ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म अगर आदेश का उल्लंघन करते पाए गए, तो उनका लायसेंस तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार यह रोक राम मंदिर परिसर, राम पथ, भक्ति पथ और धर्म पथ, मंदिर से जुड़े संवेदनशील धार्मिक क्षेत्रों में लागू रहेगी। इन इलाकों में किसी भी प्रकार का मांसाहारी भोजन बनाना, बेचना या बाहर से मंगवाना प्रतिबंधित रहेगा।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने सभी होटल, ढाबा, लॉज और होम स्टे संचालकों को नोटिस जारी किए हैं साफ कहा गया है कि कमरे में भी नॉनवेज डिलीवरी की अनुमति नहीं होगी, उल्लंघन मिलने पर खाद्य लाइसेंस, होम स्टे रजिस्ट्रेशन और ट्रेड लाइसेंस रद्द किए जाएंगे

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों के जरिए नॉनवेज मंगाने पर भी रोक है, होटल या होम स्टे अगर बाहर से मंगवाकर मेहमानों को नॉनवेज परोसते हैं, तो इसे सीधा उल्लंघन माना जाएगा, जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि अयोध्या एक धार्मिक और पवित्र नगरी है,
राम मंदिर दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, धार्मिक भावनाओं और शहर की आध्यात्मिक पहचान बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था, अधिकारियों ने इसे स्थायी और सख्त व्यवस्था बताया है।

गौरतलब है कि अयोध्या में पहले से-कई इलाकों में मांस और शराब की बिक्री पर रोक, अवैध होटल-होम स्टे पर कार्रवाई अभियान, पवित्र मार्गों पर आपत्तिजनक विज्ञापनों पर प्रतिबंध, जैसे नियम लागू हैं। नॉनवेज डिलीवरी पर रोक को इसी नीति का विस्तार माना जा रहा है।

प्रशासन ने दो टूक कहा है-
यह आदेश सलाह नहीं, सख्त निर्देश है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना चेतावनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *