दुर्ग। शहर के युवा और प्रख्यात उद्योगपति मनीष पारख ने एक बार फिर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्हें दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में “प्राइड ऑफ इंडिया 2025–26” सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया। यह प्रतिष्ठित सम्मान स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और व्यापारिक नवाचार के क्षेत्रों में किए गए उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान है।
गौरतलब है कि मनीष पारख द्वारा स्थापित मेघ गंगा ग्रुप आज दुर्ग के अग्रणी व्यवसायिक समूहों में शामिल है। समूह के अंतर्गत-अविश एडुकॉम, लाइफकेयर डायग्नोसिस (NABL व NABH मान्यता)महावीर ज्वैलर्स, जयदीप गैस एजेंसी,डिज़ाइनों – डिज़ाइन एनीथिंग, TISD – द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन, FADE जैसे प्रमुख उपक्रम संचालित होते हैं। ये सभी यूनिट्स सामाजिक दायित्व और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जानी जाती है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद पारख ने कहा कि “यह उपलब्धि मेरी टीम, मेघ गंगा परिवार और उन सभी साथियों की है, जिन्होंने इस यात्रा में विश्वास और समर्थन दिया। यह सम्मान हमें और मजबूत विज़न के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”
मनीष पारख के पिछले दो वर्षों के प्रमुख कार्यों में शहर सौंदर्यीकरण में अग्रणी भूमिका रही है, ‘मोर शहर-मोर जिम्मेदारी’ अभियान के तहत-गांधी चौक, शहीद चौक राजेंद्र प्रसाद चौक, Y-शेप ब्रिज स्थित चौक का पुनर्निर्माण कर शहर को आकर्षक स्वरूप दिया गया है।
स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु धन्वंतरि अवार्ड भी प्राप्त हुआ है। मेघ गंगा ग्रुप में पिछले वर्ष-TISD, FADE, VANNAKHAM और Chocolate Story जैसे नए ब्रांड जुड़े, जिससे ग्रुप की बाजार उपस्थिति और बढ़ी।लाइफ केयर डायग्नोसिस में आधुनिक तकनीक और कई महत्वपूर्ण मशीनों की स्थापना कर आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।
मनीष पारख का यह सम्मान न केवल उनके विज़न और नेतृत्व का प्रमाण है, बल्कि दुर्ग शहर के लिए गर्व का क्षण भी है। प्राइड ऑफ इंडिया सम्मान ने उनकी सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिबद्धता को नया आयाम दिया है।