विधायक ललित चंद्राकर ने पत्नी संग भागवत व्यासपीठ की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की…

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने अपनी पत्नी मीनााक्षी चंद्राकर के साथ मोहन नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर व्यासपीठ की पूजा-अर्चना की। विधायक दंपत्ति ने प्रदेशवासियों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए विधिविधान से पूजा की और कथा श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता जीवन को सही दिशा देने वाली ग्रंथ है। भगवान की भक्ति और सेवा में ही जीवन का सच्चा सुख और शांति है। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुड्डू पांडे, सुशीला पांडे सहित अनेक भक्तजन मौजूद रहे और कथा की दिव्य धारा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *