मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 157 लाख से अधिक की विकास योजनाओं का भूमि पूजन किया…

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत सूरजपुर जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अवसंरचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्वीकृत कुल 157.34 लाख रुपये की लागत वाले निर्माण कार्यों की नींव रखी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम कसकेला में 26.05 लाख की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, ग्राम सिलफिली में 76.74 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण, ग्राम गणेशपुर में 37.48 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण तथा ग्राम करमपुर में 17.07 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की गति को तेज करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से सड़क, नाली और अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे आवागमन में सुधार के साथ-साथ गांवों में स्वच्छता और जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार आगे बढ़ रही है तथा हर गांव को बेहतर सुविधाओं से सशक्त बनाने का लक्ष्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *