नर्सिंग छात्रा ने  डाक्टर मोहम्मद आदिल पर FIR दर्ज कराई, बोली- शादी का झांसा देकर संबंध बनाया…

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक नर्सिंग की छात्रा ने इंस्टर्न डॉक्टर मोहम्मद आदिल पर शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने, शादी से इनकार करने और उसके बाद निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता, जो लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक पीजी में नर्सिंग की तैयारी कर रही है, ने बताया कि उसकी मुलाकात कैसरबाग क्षेत्र में मोहम्मद आदिल नाम के KGMU के इंटर्न डॉक्टर से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती और विश्वास बढ़ा, और आरोपी ने उसे शादी का वादा किया। इसी भरोसे पर दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने, उसके बाद छात्रा को ये विश्वास हुआ कि आगे शादी भी होगी।

लेकिन जब छात्रा ने जब शादी की बात की, तो आरोपी ने अपने वादों से मुकरना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसके बाद आरोपी छात्रा को निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा, ताकि वह चुप रहे और किसी से कुछ न कहे। यह धमकियाँ छात्रा के मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डाल रही थीं।

छात्रा की शिकायत पर कैसरबाग थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस आरोपी मोहम्मद आदिल की पहचान कर उसे खोजने की कोशिश कर रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच अधिकारी अब छात्रा के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराने की तैयारी में हैं। पुलिस आरोपी के ठिकानों पर दबिशें भी दे रही है।

इस खबर के बाद केजीएमयू प्रशासन की भी भूमिका पर सवाल उठते दिख रहे हैं, क्योंकि यह मामला विश्वविद्यालय से जुड़ा एक युवा चिकित्सक और छात्रा संबंध का संवेदनशील मुद्दा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है।

देखा जाए तो यह मामला न सिर्फ एक व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा है, बल्कि विश्वास, शक्ति संतुलन और यौन उत्पीड़न से जुड़े गंभीर सवालों को भी जन्म देता है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच, कानूनी प्रक्रिया, और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *