विधायक रिकेश सेन की उपस्थिति में सुशासन तिहार के तहत; लोकांगन परिसर में जन समस्या निवारण शिविर संपन्न…

भिलाई। रिकेश सेन की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत गुरुवार 14 मई 2026 को वार्ड क्रमांक 20 वैशाली नगर स्थित लोकांगन परिसर में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय भी विशेष रूप से मौजूद रहे।शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना रहा। इस दौरान वार्ड क्रमांक 14, 15, 16, 19, 20, 26, 27, 28 एवं 29 के नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं और योजनाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।शिविर में राष्ट्रीय आयुष मिशन, स्वास्थ्य विभाग, एमएमयू चलित स्वास्थ्य शिविर, महिला एवं बाल विकास विभाग, उज्ज्वला योजना, पशुधन विभाग, राशन कार्ड, पेयजल एवं जल कार्य, लोक कर्म विभाग, नामांतरण एवं लीज डीड फ्री-होल्ड, राष्ट्रीय पेंशन योजना, जन स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण विभाग, आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग, श्रम विभाग, ई-श्रमिक कार्ड, वन विभाग, पुलिस सहायता केंद्र तथा जन मित्र योजना सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।शिविर में नागरिकों को स्वास्थ्य जांच, दस्तावेज संबंधी मार्गदर्शन, विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान की गई। निगम प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई थी। शिविर में संबंधित वार्डों के नागरिकों की अच्छी सहभागिता देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *