बिहार। जिले से रिश्तों और रिश्तेदारियों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। वैशाली की रहने वाली रानी ने अपने पहले पति कुंदन जंदाहा को छोड़कर फुफेरे भाई गोविंद से कोर्ट मैरिज कर ली। हैरानी की बात यह रही कि इस शादी में पहला पति कुंदन खुद गवाह बना।
रानी की शादी वर्ष 2011 में कुंदन जंदाहा से हुई थी। यह लव मैरिज थी। कुंदन अहिरपुर में ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) चलाता है। शादी के बाद दंपती के तीन बच्चे हुए और कुछ साल तक सब सामान्य चलता रहा।
इसी दौरान रानी का अपने फुफेरे भाई गोविंद से करीब 5 साल पहले प्रेम संबंध शुरू हो गया। गोविंद जम्मू में रहता है। बताया गया कि रानी कई बार जम्मू जाकर गोविंद से मिली। इस रिश्ते को लेकर पति कुंदन ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला नहीं संभला।
लगातार तनाव और पारिवारिक कलह से परेशान होकर अंततः कुंदन ने ही रानी की शादी गोविंद से करवा दी। कोर्ट मैरिज के दौरान कुंदन गवाह के तौर पर मौजूद रहा। कुंदन का कहना है-मेरी और रानी की भी लव मैरिज थी, लेकिन अब वह गोविंद के साथ रहना चाहती थी।
शादी के बाद एक और विवाद सामने आया। गोविंद ने साफ कहा कि- मैं रानी को अपने साथ रखूंगा, लेकिन उसके बच्चों को नहीं।
इस बयान के बाद तीनों बच्चों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं हालांकि पिता ने बच्चों को पालने की जिम्मेदारी बखूबी निभाने की बात कही है।
यह मामला अब सामाजिक, पारिवारिक और कानूनी बहस का विषय बन गया है:-
पति का गवाह बनना
फुफेरे भाई से विवाह
बच्चों को अपनाने से इनकार,
स्थानीय स्तर पर लोग इसे रिश्तों के टूटते भरोसे और पारिवारिक व्यवस्था के संकट के रूप में देख रहे हैं।