महासमुंद। महासमुंद जिले में सनसनी, पारिवारिक दबाव में आत्मघाती कदम की आशंका; पुलिस हर एंगल से कर रही जांचमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित शिशुपाल पहाड़ से एक प्रेमी जोड़े द्वारा कूदकर जान देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक बारीक पाली निवासी है और उसका नाम डिलेश्वर साव बताया जा रहा है, रविवार सुबह पहाड़ के नीचे युवक और युवती के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक, सरायपाली क्षेत्र के शिशुपाल पर्वत के नीचे दोनों की लाश आमने-सामने पड़ी मिली। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक दबाव के चलते दोनों ने पहाड़ से कूदकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस मृतकों की पहचान और घटना के पीछे के असली कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं-आत्महत्या या किसी अन्य कारण-की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है।